दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया पीड़ित महिला ने - Aaj Tak Media

दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाया पीड़ित महिला ने

 

उरई (जालौन ) माधौगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम मिर्जापुर निवासी श्रीमती दीपिका पत्नी विनय कुमार अपने साथ में सुमन देवी, रामदेवी,निशा, रामसनेही, भारत सिंह, वृंदावन, श्रीप्रकाश आदि लोगों के साथ  कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि 22 फरवरी की रात लगभग 8 बजे वह घर पर अकेली थी इसी दौरान गांव के ही चरनसेवक, शशिकांत व गोविंद, योगेन्द्र तथा छोटी बाई घर के अंदर घुस आई और उक्त लोगों ने मिलकर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए बुरी नजर से छेड़खानी कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला दीपिका ने आरोप लगाया कि घटना का मुकदमा दर्ज करवाने के लिए माधौगढ़ थाना पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की उल्टा दरोगा जी द्वारा आरोपियों से सांठगांठ कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर उसके पति को जेल भेज दिया है।पीड़ित महिला का कहना है कि उसने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत का प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी को दिया था जिस पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है जबकि उसका पति विकलांग है। पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply