Loading market...

आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने फुट मार्च कर नागरिकों से किया संवाद

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन आगामी वराहबफात व रक्षाबंधन त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए बीती देर शाम को एसडीएम विनय कुमार मौर्य तथा सीओ राजेश कमल के नेतृत्व में पुलिस जवानों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में फुट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस जवानों ने भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख बाजारों, सड़कों तथा धर्मस्थलों के आसपास पैदल भ्रमण कर नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया।

फुट मार्च के दौरान एसडीएम व सीओ ने जगह-जगह नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। पुलिस टीम ने रास्ते में संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ भी की।पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने फुल पावर चौराहा, बाईपास, जुलैहटी मार्केट, हाईवे सर्विस लेन तथा मुख्य बाजार टरननगंज सहित विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र, रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना, महमूदपुरा चौकी प्रभारी सहित पुलिस जवान एवं महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

 

फोटो – पैदल मार्च करते पुलिस जवानों के साथ एसडीएम व सीओ

Leave a Reply