कोंच (जालौन) दिन सोमवार को मुहल्ला लाजपत नगर नझाई बाजार स्थित भा ज पा कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन व पालिकाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने पार्टी ध्वज फहराकर अपना स्थापना दिवस मनाया जिसमें सर्व प्रथम पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यालय की छत पर पार्टी ध्वज फहराते हुए एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने स्थापना दिवस पर बोलते हुए कहा कि भा ज पा एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि देशहित और समाजसेवा के लिए समर्पित एक बिचार धारा है और पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन एवं जनमानस के हित में कार्य करते हुए जनता के विश्वास को लगातार मजबूत किया है वहीं पार्टी नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकताओं की निष्ठा और समर्पण से ही सम्भव है और हमे संगठन को और सशक्त बनाने के लिए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने चाहिए उन्होंने आये हुए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर ओ पी कुशवाहा राजेंद्र दुबे अनिल कपूर प्रभंजन गर्ग रवि कुशवाहा प्रदीप वर्मा शिव सिंह कुशवाहा राम जी भदोरिया सुनील लोहिया शैलेंद्र सर्राफ बादाम कुशवाहा अभिनव गहलोत विपिन पटेल दंगल यादव विनोद सोनी राघवेंद्र राजीव और अनिल अग्रवाल सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
