जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी /जालौन बीते दिनों पहले स्थानीय तहसील क्षेत्र कालपी के थाना आटा अंतर्गत ग्राम अकबरपुर इटौरा में घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना आटा में पीड़ित जंग बहादुर उर्फ बच्चन पुत्र भोला निवासी अकबरपुर इटोरा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 12 सितंबर 2026 की रात लगभग 10:00 बजे गांव के ही आरोपी हिमलेश और प्रदीप पुत्रगण बैजनाथ उनके घर के अंदर जबरन घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।
पीड़ित की पत्नी सरोज द्वारा विरोध करने पर दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई पीड़ित की दो बेटियों के साथ भी दोनों आरोपियों ने मारपीट की। घटना के समय जब पीड़ित जंग बहादुर खुद घर पहुंचे, तो दोनों आरोपी भाइयों ने मिलकर उनके साथ भी जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़ित की पत्नी के कान का वाला आभूषण गिरकर गुम हो गया, वहीं दबंगों ने घर की लाइट की केबल भी तोड़ दी। जाते-जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए रातभर गाली-गलौज करते रहे।
पीड़ित जंगबहादुर ने बताया कि आरोपी हिमलेश आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और वह धारा 307 का आरोपी रह चुका है पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई व जांच शुरू कर दी है।
