कोंच (जालौन) विवेकानन्द द ग्लोबल स्कूल में दिनांक 14 मई 2026 से 19 मई 2026 तक विद्यालय स्तर पर आयोजित पाँच दिवसीय विशेष समर कैंप “इगनाईट 1.0” का सफलतापूर्वक समापन उत्साह एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ इस समर कैंप में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया तथा अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
समर कैंप के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिनमें क्ले आर्ट पेबल स्टोन आर्ट क्राफ्ट गतिविधियाँ खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास गतिविधियाँ एवं अनेक रचनात्मक कार्यक्रम शामिल रहे कैंप के अंतिम दिवस आयोजित समापन समारोह में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया
फिटनेस क्लब में कक्षा आठवीं से अंश पटेल आर्यन छावला एवं आराध्य पालीवाल कक्षा नौ से संस्कार द्विवेदी ने सूर्यनमस्कार योगा आसन सीखे एवं समस्त छात्रों को भी सिखाये टैलेंट अरेना कार्यक्रम में कक्षा सातवीं आठवीं एवं नौवीं से आन्या दृष्टि अनुश्री आकृति आराध्य आकृति पटेल शुभी पटेल अर्पिता रायकवार आकृति अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा विखेरी एलकेजी एवं यूकेजी से वेदांशी वर्मा अमाया पटेल दुर्गेश गार्गी गुप्ता ने प्रतिभाग किया मिनी साइंटिस्ट के लिए निहारिका कक्षा दो से आध्या ऋषिका कक्षा छः से चाहत कक्षा आठवीं से तान्या कक्षा नौ से अंश पटेल ने विज्ञान के प्रयोग करके समस्त दर्शक दीर्घा को मंत्रमुग्ध किया एक्टिंग जोन कार्यक्रम में वृद्धाश्रम के लिए अपने घर के बुजुर्गों के भेजे जाने पर नाट्य मंचन किए जाने में कक्षा चार से जानवी कक्षा पांच से आर्यन पटेल अन्वी छावला गोपाल जी अर्थ यश राज कक्षा चार से सोनाली गार्गी एवं कक्षा तीन से प्रवी शामिल रहे
इक्कीसवीं सदी के स्किल्स के विकास में योगदान विषय पर कक्षा नौ के छात्र समीर निरंजन सिमरन पटेल राधिका पटेल कक्षा आठवीं से देव पटेल सूर्य प्रताप सिंह तनुष पटेल श्रष्टि पटेल देवांशी गोस्वामी मोहम्मद रफीक उन्नति कक्षा सातवीं से प्रत्युष पटेल कक्षा पांच से निशांत एवं नकुल ने अपने व्याख्यान अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत किये रीक्रिएशन गेम्स के अंतर्गत कक्षा छः से वासु आदित्य कक्षा सातवीं से आदित्य कक्षा यूकेजी से आयुष हर्षित कक्षा नर्सरी से वैदिक रूद्र ने इंडोर गेम्स में छात्रों के व्यक्तित्व विकास में साइको-मोटर स्किल्स के संतुलन पर काम किया आईटी स्किल्स कार्यक्रम के अंतर्गत नैतिक पटेल, कृष्ण अभिनव तुषित अग्रवाल अयन दिव्यांग योगेश, वंश मयंक तेजस आदर्श देवोमय पटेल ने एक्सेल वर्ड फाइल पेंट ब्रश डिजाइनिंग गेम डेवलपमेंट एवं क्यू आर बनाने पर कंप्यूटर लैब में कार्य किया एवं प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों की टीम को दिखाया आर्ट- प्रन्यौर थीम के अंतर्गत महक पटेल पंखुड़ी अगम सचित पार्थ आराध्या शिवांश मनु सना रियांश आशी मानसी दीपांशी श्रेया अंशिका एंजेल जानवी इच्छा अहाना पटेल ने पेबल स्टोन पर चित्रकारी की और साथ ही कई डिजाईन तैयार की
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने अपने संदेश में कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास रचनात्मकता नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करती हैं उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं समस्त विद्यालय टीचिंग एडमिन एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ का उनके योगदान एवं परिश्रम के लिए धन्यवाद दिया
विद्यालय प्रबंधन में अध्यक्ष श्रीप्रकाश निरंजन बाबूजी एवं प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार निरंजन की ओर से भी सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी गई प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें नई-नई गतिविधियों से जोड़ने के लिए विद्यालय सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही बच्चों से अपील की गई कि वे अवकाश के दौरान नियमित अध्ययन, पुस्तक पठन, योग-व्यायाम एवं रचनात्मक गतिविधियों में समय दें तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ रहें। विद्यालय द्वारा दिए गए अवकाश गृहकार्य एवं प्रोजेक्ट कार्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद ग्रीष्मावकाश की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
