घरेलू विवाद का मामला गरमाया - Aaj Tak Media

घरेलू विवाद का मामला गरमाया

 

अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन

 

एट (जालौन) थाना एट क्षेत्र में शनिवार को एक घरेलू विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया, जिस पर पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। घटना मोहल्ला हनुमान गढ़ी की है, जहां ब्रजेश कुशवाहा (35), पुत्र तुलसीराम कुशवाहा, का अपनी पत्नी प्रियंका के साथ कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सड़क तक आ पहुँचा।

सूचना मिलते ही एट पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। जांच में सामने आया कि अभियुक्त बार-बार माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था और उसका व्यवहार सार्वजनिक शांति के लिए खतरा बन रहा था।

पुलिस ने बिना देर किए ब्रजेश कुशवाहा को हिरासत में लेकर भारतीय न्याय संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की। बाद में उसे एसडीएम न्यायालय उरई के समक्ष पेश किया गया।

थाना एट पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी। किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने या विवाद को बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply