कोंच (जालौन) दिन रविवार की देर रात्रि कोच उरई मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नदीगांव के ग्राम लोहई निवासी दिनेश कुमार उम्र करीब 60 वर्ष पुत्र रामस्वरूप दोंदेरिया पैदल कोच की ओर आ रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और टक्कर मारने के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया उसी दरम्यान होमगार्ड संघ के जिला अध्यक्ष को कोमेश द्विवेदी ड्यूटी पर जा रहे थे और जैसे ही उन्होंने घायल बुजुर्ग को दिखा तो तत्काल ही डायल 112 को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वही कोमेष द्विवेदी ने बुजुर्ग के परिवारीजनों को भी सूचना दी वही प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया।
