कोंच (जालौन) भाई और माँ किसी कार्य से बाहर गए हुए थे और घर पर बहिन अकेली थी तभी अज्ञात कारणों के चलते बहिन ने फांसी के ।
फंदे पर झूलकर अपनी जीबन लीला को समाप्त कर लिया है और जब उसके परिजन घर लौटे और उन्होंने माजरा देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कैलिया के ग्राम सलैया बुजुर्ग निवासी पवन सिंह अपनी मां कुसुम रानी के साथ जनपद झांसी के मोठ तहसील क्षेत्र में गया हुआ था और इस दौरान उसकी बहन मीनाक्षी गौरव उम्र करीब 20 वर्ष अकेली थी तभी अज्ञात कारणों के चलते मीनाक्षी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है जब रात्रि के बक्त पवन व उसकी माँ बापिस घर लौटे और उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर होने के बाद भी दरवाजा न खुला तो अनहोनी के चलते पवन किसी तरह घर के अंदर पहुंचा और जब कमरे में देखा तो बदहवास हो गया क्योंकि बहिन फांसी के फंदे पर झूल रही थी तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरबाया और शव को कब्जे में लेते हुए पोष्ट मार्टम को भेज दिया वहीं पुलिस घटित घटना की जांच में जुट गई है।
