मधु मक्खियों के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से हुआ घायल - Aaj Tak Media

मधु मक्खियों के हमले से एक व्यक्ति गम्भीर रूप से हुआ घायल

 

कोंच (जालौन) घर से खेत पर जा रहे एक व्यक्ति के ऊपर मधु मक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल ही इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम सामी निबासी सतीश पुत्र रमेश चन्द्र उम्र करीब 32 वर्ष सायं काल खेत देखने के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में मधु मक्खियों के झुंड ने अचानक से हमला बोल दिया है जिससे सतीश घबराकर इधर

उधर भागने लगा और कुछ दूर जाकर बेहोश होकर गिर गया आस पास मौजूद लोगों ने सतीश को उठाकर तत्काल ही यरक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज जारी है वहीं मधु मक्खियों के हमले में राकेश गिरीश व एक अन्य व्यक्ति भी चपेट में आ गए लेकिन भाग्य से उन्हें मामूली चोटें आईं है।

 

Leave a Reply