कोंच (जालौन) नगर में दिन शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे मुहल्ला गोखले नगर स्थित दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर में ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा आयुष विभाग के मुख्य सचिव के निर्देशन में आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य आम लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
स्वास्थ्य शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञान चंद ने उपस्थित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उनकी समस्याओं के अनुसार होम्योपैथिक दवाएं वितरित कीं शिविर में सर्दी-खांसी बुखार जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। डॉक्टर ने मरीजों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समय पर उपचार कराने की भी सलाह दी
इस अवसर पर चिकित्सकीय कार्यों में सहयोग के लिए सहायक कमल सिंह और राजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे, जिन्होंने शिविर के संचालन और मरीजों की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। मरीजों में कमलेश, गुलाब रानी, मुन्नी देवी, पान कुंवर, तुलसीराम, कैलाश, हेमबत वर्मा, रविंद्र, संतोष वर्मा, इमरती देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ ज्ञानचंद ने बताया कि ‘आयुष आपके द्वार’ अभियान का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को आयुष पद्धति की चिकित्सा सेवाएं सुलभ कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग प्राकृतिक और वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ उठा सकें। शिविर के दौरान लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी देखी गई।
