आयुर्वेदिक गुरुकुलम की स्थापना की मांग को लेकर आयुष राज्यमंत्री से मिले विधायक

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने लखनऊ में प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ से मुलाकात कर जनपद जालौन में आयुर्वेदिक गुरुकुलम स्थापित किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याण तथा आयुष पद्धति के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की।

विधायक विनोद चतुर्वेदी ने आयुष राज्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुये अवगत कराया है कि श्री सद्गुरु संस्कृत माध्यमिक विद्यालय एवं श्री आदर्श संस्कृत महाविद्यालय, रामनगर उरई की ओर से जनपद में आयुर्वेदिक गुरुकुलम स्थापित किए जाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने तथा संस्कृत के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कई जनपदों में आयुर्वेदिक गुरुकुलम स्थापित करने की तैयारी चल रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के गाजियाबाद, बस्ती, गोंडा, आगरा तथा मिर्जापुर सहित अन्य जनपदों में आयुर्वेदिक गुरुकुलम की स्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ऐसे में बुंदेलखंड के महत्वपूर्ण एवं पिछड़े क्षेत्र जनपद जालौन में भी आयुर्वेदिक गुरुकुलम की स्थापना की जानी चाहिए।

कालपी विधायक ने आयुष राज्यमंत्री से जनपद जालौन में आयुर्वेदिक गुरुकुलम स्थापित किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के संस्कृत विद्यार्थियों को आयुर्वेद एवं व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा बुंदेलखंड में आयुर्वेदिक शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक क्षेत्र ने बताया कि 220 कालपी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लम्बि योजनाओं को लेकर लखनऊ में कई शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की गई है उन्होंने बताया कि शीघ्र ही योजनाओं पर मंजूरी मिल जाएगी ‌

 

फोटो – विभागीय मंत्री से भेंट कर आयुर्वेदिक गुरुकुलम की स्थापना की मांग उठाते क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी

Leave a Reply