उरई/जालौन जनपद में पुलिस प्रशासन में एक अहम बदलाव किया गया है। डॉ. ईशान सोनी को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके पदभार ग्रहण करते ही जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
डॉ. सोनी को एक सख्त, अनुशासित और कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने अपराध नियंत्रण, पुलिस व्यवस्था में सुधार और आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसकी व्यापक सराहना भी हुई है।
जालौन में उनकी तैनाती को लेकर आमजन में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। साथ ही, आम नागरिकों को त्वरित न्याय और सुरक्षा का बेहतर वातावरण मिल सकेगा।
