कोंच (जालौन) मोहल्ला गांधीनगर कमला नेहरू बालिका विद्यालय के सामने स्थित सिद्ध पीठ मां भुवनेश्वरी मंदिर में अधिक मास के दौरान लगातार पारथेश्वर निर्माण एवं महारुद्राभिषेक कार्यक्रम लगातार संचालित है जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर अधिक मास के पावन अवसर पर मंत्रोचारण के बीच रुद्राभिषेक कर रहे हैं इसी धार्मिक अनुष्ठान के चलते दिन शुक्रवार को ददरुआ मंदिर के महंत रामदास जी महाराज ने पहुंचकर माँ भुवनेश्वरी के दर्शन एवं पूजन अर्चन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और जन कल्याण की कामना की उन्होंने उपस्थित समूह को आध्यात्मिक संदेश देते हुए लोगों को स्नातनीं परम्परा के निर्वाहन करने के लिए प्रेरित किया इसी दौरान यज्ञोपवीत एवं दीक्षा कार्यक्रम में कई श्रद्धालुओं को दीक्षित झरते हुए उनका जनेऊ संस्कार कराया आयोजन समिति के अध्यक्ष शिवाकांत शास्त्री ने बताया कि यह धार्मिक कार्यक्रम पूरे अधिक मास तक अनवरत रुप से जारी रहेगा इस अवसर पर अखिलेश बबेले मृदुल दांतरे राम किशोर पुरोहित विष्णु कांत शास्त्री मनोज सीरोठिया सहित तमाम सनातनी मौजूद रहे।
