एसडीएम को निरीक्षण में सीएचसी में मिली गंदगी - Aaj Tak Media

एसडीएम को निरीक्षण में सीएचसी में मिली गंदगी

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन गुरुवार को उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी का घूम-घूमकर निरीक्षण किया तथा गर्मी से पीड़ित रोगियों का तत्परता से उपचार करने के लिये डॉक्टरों तथा कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिये। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की हिदायत दी गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक के निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने लूं तथा भीषण गर्मी को देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के हालचाल को जाना व रोगियों को बेहतर उपचार सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रयोगशाला व लैब के निरीक्षण के दौरान कहा कि जांचों के लिए मरीजो को परेशान नही किया जाए व मरीजो की सीएचसी परिसर में ही जांच कराई जाए। वैक्सीन दवाइयों के रखरखाव की स्थिति को देखा। एसडीएम ने औषधि भंडारण कक्ष तथा औषधि वितरण कक्ष का भी निरीक्षण करके अभिलेखों से दवाइयों का मिलान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी की मौसम की वजह से दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रहना चाहिए। चिकित्साधिकारी डॉ. आदर्श गौतम, संतोष सोनी आदि कर्मचारियों से सीएचसी में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। चिकित्सको ने बताया कि डायरिया के मरीजों के लिये वार्ड में बैड स्थापित किया गया है। इस दौरान परिसर में गंदगी देखकर एसडीएम का पारा चढ़ गया उन्होंने जिम्मेदारों को स्वच्छता बनाये रखने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply