कोंच (जालौन) मंजू पत्नी स्वर्गीय राजकुमार निवासी खासपुर दयालबाग थाना न्यू आगरा निवासिनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि घटना दिनांक 4 फरवरी 2026 की है जब मैं अपने पति राजकुमार के साथ रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने के लिए अपनी मोटरसाइकिल यू पी 80 एच एस 5895 से ग्राम सेंद नगर थाना कोटरा जनपद जालौन जा रही थी और जैसे ही शाम 6.30 बजे ग्राम अंडा के नजदीक पहुंची तभी सामने से आ रहे मोटर साइकिल यू पी 92 ए एच 2672 के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे मेरे पति राज कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी और मैं गम्भीर रूप से घायल हो गयी मंजू की तहरीर पर पुलिस ने मुकद्दमा संख्या 51/26 धारा 281/106(1) में मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
