मासिक पंचायत में किसानों ने समस्याओं को लेकर भरी हुंकार

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन बुधवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत प्रगतिशील कृषक सत्येन्द्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसीलदार अभिनव कुमार तिवारी को 8 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन को सौंपकर समस्या का निदान करने की मांग की।

गल्ला मंडी में आयोजित मासिक पंचायत के उपरांत किसानों का प्रतिनिधिमंडल तहसील कालपी में पहुंचा। किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह राजू मलथुआ के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया है कि कालपी तहसील क्षेत्र में कालपी तहसील के किसानों की खतौनी में अभी तक नाम व हिस्सा की त्रुटियां अभी तक ठीक नहीं हुई है। विरासत वाले किसानों के नाम खतौनी में दर्ज किए जाएं जिसमें किसानों के फार्मर आईडी में सही हिस्सा दर्ज नहीं हो पाते हैं ना ही सरकारी योजनाओं का सही लाभ मिल पाता है। तहसील कालपी क्षेत्र के लेखपाल ग्राम विकास अधिकारी व किसान सहायक क्षेत्र में एक दिन ग्राम पंचायत भवन में संयुक्त बैठक कर सभी ग्राम पंचायत के किसानों की समस्याओं का समाधान करें। तहसील क्षेत्र के बैंकों द्वारा किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने हेतु परेशान ना किया जाए। नक्शे व माइनरों की खुदाई नहीं हुई समय रहते वर्षा से पहले खुदाई कराई जाए। विद्युत विभाग का उदासीन व तानाशाही रवैया ठीक नहीं है। आंधी तूफान में जर्जर कर 100 मीटर की दूरी पर लगे खंबे खेतों में मौत को निमंत्रण दे रहे हैं।

 

 

राजकीय नलकूपों में विद्युत तथा यांत्रिक दोष को ठीक करा कर चलाया जाए। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत खोदी गई सड़कों को ठीक कराया जाए। सहकारी केंद्रों में डीएपी खाद की उपलब्धता कराई जाए साथी किसानों को बीच की मिनी कप किट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। अन्ना गौवंशों व जानवरों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। मासिक पंचायत में मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, वीरपाल सिंह गोरा, श्याम बाबू पाल अमीषा, विश्वनाथ सिंह बेरी, वीरेंद्र मिश्र, सत्येंद्र सिंह भदौरिया, सुरेश चौहान, जयराम कुशवाहा, चंद्रशेखर, दयाशंकर कुशवाहा, महेश लमसर, अमर सिंह लोहरगांव, फैजल खान गुलौली, राजा सिंह, पुष्पेंद्र प्रसाद, नरेश साहू कुआं खेड़ा, अजय पाल नादई, जितेंद्र सिंह सतराजू, लड्डू सरसेल, रामबाबू हतनोरा, अजय चौहान हतनोरा, विश्वनाथ खैरई, श्याम बाबू पाल अमीषा, सुरेंद्र पाल कुसमरा, रामपाल, सुनील समेत किसान शामिल रहे।

 

फोटो – तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते किसान

Leave a Reply