अंबेडकर जयंती के पूर्व भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान - Aaj Tak Media

अंबेडकर जयंती के पूर्व भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान

 

कोंच (जालौन) बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के पूर्व भाजपा नगर इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए साफ सफाई पर लोगों को प्रेरित किया गया।

संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती दिन मंगलवार को मोहल्ला गोखले नगर स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर परिसर में मनाई जानी है जहां पर भाजपा नगर इकाई द्वारा दिनेश सोमवार को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन हुआ भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने वृहद सफाई अभियान चलते हुए परिसर को साफ किया और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया उक्त कार्यक्रम में बाबा साहब के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मूलचंद ने बाबा साहब के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष समर्पण और सामाजिक न्याय की मिसाल है और उन्होंने देश को एक मजबूत संविधान देकर सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने का काम किया है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि हम सभी को समझ में समानता और भाईचारे को मजबूत करते हुए आगे बढ़ाना है कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राकेश वर्मा सहसंयोजक प्रदीप वर्मा भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता अनिल कपूर शिव सिंह कुशवाहा धर्मेंद्र राठौर विनोद सोनी सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

 

Leave a Reply