Loading market...

नवागंतुक तहसीलदार आदित्य विशाल ने पदभार संभाल कर प्राथमिकतायें बताई

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/जालौन निवर्तमान तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा के मिर्जापुर स्थानांतरण के बाद नवागंतुक तहसीलदार आदित्य विशाल ने तहसील कालपी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। जन समस्याओं व प्रशासनिक कार्यों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निपटाना उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताईं है।

मंगलवार को पदभार ग्रहण करने के बाद नवांगतुक तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तहसील क्षेत्र में राजस्व संबंधी कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी विशेष प्राथमिकता रहेगी, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि जनगणना के कार्यों को भी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा राजस्व वादों, भूमि संबंधी मामलों तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।

नवागंतुक तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप तहसील प्रशासन को सक्रिय एवं जवाबदेह बनाने का प्रयास रहेगा।

 

फोटो – नवांगतुक तहसीलदार आदित्य विशाल

Leave a Reply