Loading market...

एक्सप्रेसवे बस हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शोक सभा

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी, जालौन

 

कालपी/ जालौन एक्सप्रेसवे पर हुए बस हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए मां वनखंडी स्कूल कालपी में शोक सभा आयोजित की गई। दृढ़ोमर समाज के महिला-पुरुषों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैंडल जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

विद्यालय के परिसर में आयोजित शोक सभा में सीताराम गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता, विष्णु गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, मनीष गुप्ता, अतुल गुप्ता, रामजी गुप्ता, गगन गुप्ता, प्रशांत गुप्ता एवं विनीत गुप्ता सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

महिलाओं में मोहनी गुप्ता, मधु गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, रीना गुप्ता, उमा गुप्ता एवं गुड़िया गुप्ता आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

फोटो- शोक सभा में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते समाज के लोग

Leave a Reply