हरे चना उखाड़ने से रोकने पर दी जाति सूचक गालियां - Aaj Tak Media

हरे चना उखाड़ने से रोकने पर दी जाति सूचक गालियां

 

कोंच (जालौन) खेत मे चना बोए हुए थे और उन्हें एक व्यक्ति उखाड़ रहा था तभी खेत स्वामिनी पहुंच गई और उसने चना उखाड़ने पर घर शिकायत करने की बात कही तो उक्त व्यक्ति ने खेत स्वामिनी को जाति सूचक गालियां देते हुए धक्का देकर गिरा दिया।

घटना दिनांक 24 मार्च 2026 समय करीब दिन के 11 बजे की है जब ग्राम भेपता निवासिनी कुंअर बाई पत्नी रामशंकर कोरी खेत में फसल रखवाली के लिए गयी तो देखा कि रूपेश पुत्र कौशल किशोर खेत के हरे चना चोरी से उखाड़ रहा है जिस पर कुंअर बाई ने उसके पिता कौशल किशोर व भाई देवेश से शिकायत करने की बात कही तो उक्त ने जाति सूचक गालियां देते हुए धक्का देकर जमीन पर पटक दिया तब खेत स्वामिनी उक्त के घर शिकायत करने पहुंची तो उक्त लोगों ने भी उसी के साथ जाति सूचक गालियां दी जिसकी शिकायत तुरंत ही मैने पुलिस चौकी पहडग़ांव में की और दिनांक 26 मार्च 2026 को थाना कैलिया में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कार्यवाही न करते हुए मुझे ही उल्टा धमकाया जा रहा है उक्त के सम्बन्ध में कुंअर बाई ने दिन सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।

 

Leave a Reply