जिला संवाददाता अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) शहर के राठ रोड स्थित गुरुद्वारे में मंगलवार को सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
जयंती के अवसर पर सरदार समाज के लोगों ने गुरुद्वारे में स्थापित श्री गुरुनानक देव जी के समक्ष मत्था टेककर पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव जी के बताए सत्य, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान गुरुद्वारे में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से कमलजीत सिंह, सरदार आज्ञा सिंह, जसवंत सिंह, सरदार सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह, तरनजीत सिंह, सरदार रंजीत सिंह, सरदार हिम्मत सिंह, चरणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरभजन सिंह, संदीप सिंह, हरदीप सिंह, हरविंदर सिंह, जशनजीत सिंह, गुरुजस सिंह, हर्ष भसीन, परमजीत कौर, सुरजीत सिंह कौर, गुरजीत सिंह कौर, मंजीत कौर सहित आदि लोग मौजूद रहे।
