कालपी/जालौन जालौन जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश ने आदेश जारी कर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों का समय परिवर्तित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालय अब प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12 बजे तक संचालित होंगे। बीएसए ने निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। प्रशासन ने यह निर्णय बच्चों को लू और अत्यधिक गर्मी से बचाने के उद्देश्य से लिया है, ताकि उनकी सेहत सुरक्षित रह सके
