कोंच (जालौन) स्मार्ट मीटर के विरोध में नगर में भी शुगबुगाहट शुरू हो गई है और यह शुगबुगाहट किसी दिन हंगामा का रूप ना ले ले क्योंकि गरीब उपभोक्ताओं का कहना है कि जब हमारे पास स्मार्टफोन नहीं है तो हम स्मार्ट मीटर कैसे रिचार्ज करें।
मामला नगर के मोहल्ला तिलक नगर नरिया का है जहां के विद्युत उपभोक्ताओं ने दिन बुधवार को उप जिला अधिकारी ज्योति सिंह को एक पीड़ा से भरा हुआ एक पत्र देते हुए बताया कि हम लोगों की बिना सहमति के विद्युत विभाग द्वारा जबरन अदालत एवं शासन की गाइडलाइन के विपरीत जबरन कनेक्शन काटने की धमकी देते हुए स्मार्ट मीटर लगा दिए और हम लोगों से बोले कि हम पुराना मी अभी नहीं हटाएंगे और एक महीना देखने के बाद अगर आप संतुष्ट हो जाएंगे तब नया मीटर चालू करेंगे और अगर संतुष्ट नहीं होते हैं तो नया मीटर हटा देंगे अब हम उपभोक्ता गण विद्युत बिल जमा करने में असफल हो रहे हैं क्योंकि हमारे पास स्मार्टफोन ही नहीं है और हम लोग मजदूर हैं हम स्मार्टफोन कहां से खरीदें विद्युत उपभोक्ताओं ने एसडीएम से पुराने मीटर बहाल करते हुए विद्युत संचालित कराए जाने की मांग की है इस दौरान नरेंद्र सिंह पिंटू ओम प्रकाश राजेश्वरी जय देवी कमलेश मुन्नी देवी विक्रम सिंह शंकर यादव मुन्नी देवी अनवर खान मेहंदी निजाम जावेद शाहिद तमाम मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
