Loading market...

लेखपालों ने हड़ताल कर अपनी मांगों को उपजिलाधिकारी को सौपा

कोंच (जालौन) उत्तर प्रदेश के लेखपाल संघ इकाई कोंच ने लेखपालों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन एवं विजिलेंस द्वारा की जा रही गलत, अनुचित, फर्जी एवं दुर्भावनापूर्ण ढंग से ट्रेप कार्यवाही पर रोक लागये जाने को लेकर लेखपालो ने तहसील परिषर में धरना दिया धरना उपरांत एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के एसडीएम को सौप कर अपनी मांग रखी है।

शनिवार को प्रदेशीय लेखपाल संघ के आवाहन पर तहसील के लेखपाल सारे दिन धरने पर रहे उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एसडीएम अभिनव कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने अपनी मांग बताते हुए संगठन राजस्व विभाग भूमि संबंधी विवादों, पैमाइश, अतिक्रमण एवं अन्य राजस्व कार्यों का दायित्व पूरी निष्ठा से निभाता है लेखपालों कहा कि भूमि विवाद, पैमाइश, अतिक्रमण हटाने अथवा किसी व्यक्ति के अवैध कार्य को नियमों के विपरीत न किए से नाराज हो जाते है कई बार असंतुष्ट व्यक्ति अपने निजी स्वार्थ अथवा दुर्भावनाग्रस्त होकर लेखपाल को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास करते हैं बीती 20 अगस्त जनपद अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्षदीप के साथ हुई घटना ने पूरे लेखपाल संवर्ग को अत्यंत आहत एवं आक्रोशित किया है वर्तमान में भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन एवं विजिलेंस टीम द्वारा कई मामलों में शिकायत की वास्तविकता, शिकायतकर्ता की पृष्ठभूमि, उसकी रंजिश एवं शिकायत के उद्देश्य तथा संबंधित कार्य में लेखपाल की वास्तविक भूमिका एवं अधिकार क्षेत्र का पर्याप्त परीक्षण किए बिना ट्रेप कार्यवाही किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पूर्व में भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं उन्होंने मांग की फर्जी एवं रंजिश तरीके से किसी को न फसाया जाए अगर कोई दोषी है और गलत कार्य करता है तो उसके विरुद्ध कार्यवाही अवश्य की जाए इस दौरान सदर लेखपाल दिग्विजयसिंह अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश साहू अनुराग चौधरी अंकित झा विवेक कुमार अखिलेश कुशवाहा उदय कुमार अतुल शर्मा आदि मौजूद रहे है।

 

 

 

फोटो परिचय- तहसील परिषर में धरना देते लेखपाल

Leave a Reply