कोंच (जालौन) अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया ने दिन बुधवार को कोतवाली में एक प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वर्तमान में सोशल मीडिया पर एक युट्यूबर गौतम खट्टर द्वारा अत्यंत आपत्ति जनक असत्य भ्रामक टिप्पड़ी नव नियुक्त जगद गुरु स्वामी चक्रपाणि दास महाराज के विरुद्ध प्रसारित किया जा रहा है जबकि जगद गुरु स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कुख्यात आतंकियों राष्ट्र विरोधी तत्वों के विरुद्ध निरंतर संघर्ष किया है और उन्हें राम मंदिर केश लड़ने एवं राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए ब्रिटेन की पार्लियामेंट में पिछले नबम्बर को सम्मानित किया गया था लेकिन यूट्यूबर संत समाज के विरुद्ध अपमानजनक भड़काऊ एवं सामाजिक बेमनुष्यता फैलाने वाला बक्तव्य दिए गए हैं यह कृत्य न केवल व्यक्तिगत मान हानि है बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को भी गम्भीर रूप से प्रभावित करता है युट्यूबर द्वारा स्लामी इमामों मौलानाओं एवं पादरियों का महिमा मंडन करते हुए सनातन संतों एवं अखाड़ों के विरुद्ध नकारात्मक बाताबरण बनाने का प्रयास किया गया है जिसके कारण हम सभी हिन्दू महासभा एवं संत महासभा के कार्यकर्ता इस कृत्य से अत्यंत आहत एवं क्षुब्ध है जिलाध्यक्ष ने पुलिस से वीडियो की तकनीकी जांच कराते हुए गौतम खट्टर और उससे जुड़े लोगों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की मांग की है।
