चौरासी गुंबद से चोरी हुई बाइक के मामले में मुकदमा दर्ज - Aaj Tak Media

चौरासी गुंबद से चोरी हुई बाइक के मामले में मुकदमा दर्ज

 

अमित गुप्ता

कालपी (जालौन)

 

कालपी/ जालौन बीते दिनों पहले स्थानीय नगर के हाईवे में स्थित ऐतिहासिक चौरासी गुंम्बद में घूमने आए पर्यटक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जिसके मामले में पीड़ित ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की बिबेचना सब इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र को सौंपी गई है।

उक्त घटना को लेकर वादी विमल निवासी अकबरपुर ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक 04.06.2026 को प्रार्थी एतिहासिक चौरासी गुंम्बद कालपी घूमने आया था। प्रार्थी अपनी गाड़ी अपाचे ब्लैक कलर की यूपी 78 एचबी 6758 को चौरासी गुंबद के बाहर खड़ी करके अंदर घूमने चला गया था। जब प्रार्थी कुछ देर बाद वापस आया तो प्रार्थी ने देखा की गाड़ी जहां पर खड़ी थी। वहां नहीं है प्रार्थी ने आसपास ढूंढने का प्रयास किया। परंतु कहीं नहीं मिली। प्रार्थी की गाड़ी चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है।ज्ञात हो कि इससे पहले भी समय-समय पर कई मोटरसाइकिल की चोरी की घटनाएं चौरासी गुम्बद के पास से हो चुकी है। इसके बावजूद भी चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है।

Leave a Reply