सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा-एस डीएम अमित शेखर - Aaj Tak Media

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं आमजन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा-एस डीएम अमित शेखर

 

अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी/जालौन नवागंतुक एस डीएम अमित शेखर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से भेंट वार्ता में कहा कि दलालों का प्रवेश पूर्णतया बंद रहेगा। पीड़ित की हर संभव मदद होगी।

कालपी माधौगढ़ से स्थानांतरित होकर कालपी उप जिलाधिकारी के रूप में पदासीन हुए अमित शेखर ने आमजन से मुलाकात की हालांकि उन्होंने चार्ज तो शनिवार को ही ले लिया था। लेकिन ऑफिस में आज पहुंचे और उनके बैठते ही उनसे मिलने के लिए पत्रकारों अधिवक्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सिलसिला जारी रहा। इन सबके बीच उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनी और विभागीय मीटिंग भी की अधीनस्थों से भी रूबरू भी हुए और सभी को अपनी अपनी जिम्मेदारी एवं अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।

आपको बताते चलें कि अमित शेखर ने सन 2023 में बतौर तहसीलदार माधौगढ़ नियुक्ति पाई इसके बाद वे जालौन तहसील में रहे इनका यहां बतौर उप जिलाधिकारी पदोन्नति हुआ। और इन्हें उप जिलाधिकारी न्यायक माधौगढ़ बनाया गया था। परंतु कालपी में तैनात बहुत ही तेज अधिकारियों में शुमार उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह का पदोन्नति होने के बाद उन्नाव स्थानांतरण हो जाने पर कालपी उप जिलाधिकारी के रूप में अमित शेखर को कालपी उप जिलाधिकारी बनाया गया। दिखने में कड़क और व्यवहार में बेहद सुशील एसडीएम अमित शेखर ने कहा कि जो प्रशासन की प्राथमिकता वही हमारी प्राथमिकता है जनता की हर समस्या का त्वरित निस्तारण करना ही पहली प्राथमिकता है लोग किसी के बहकावे में ना आये जो भी समस्या है सीधे आकर बताएं पूरा प्रयास रहेगा समय से हर समस्या का निस्तारण हो और शिकायतकर्ता को रिलीफ मिले।

 

फोटो- परिचय उप जिलाधिकारी कालपी अमित शेखर

Leave a Reply