जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी /जालौन वीरांगना फूलन देवी की 63वीं जयंती के अवसर पर सोमवार 10 अगस्त को तहसील क्षेत्र के ग्राम मदारपुर कालपी में निषाद समाज द्वारा भव्य महारैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 10 बजे होगा।
क्षेत्रीय निषाद समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस महारैली को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में सतीश चंद्र निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मदारपुर के पूर्व प्रधान काढ़ोरे लाल करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक लक्ष्मण निषाद हैं।
महारैली में उमाशंकर निषाद (पूर्व प्रधान), अमर सिंह निषाद (पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ कालपी), छोटेलाल निषाद, राम जी रामसखा (अधिवक्ता), बाल सिंह निषाद (प्रधान) सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल होंगे।
सतीश चन्द्र एडवोकेट ने बताया कि वीरांगना फूलन देवी की जयंती के अवसर पर आयोजित इस महारैली के माध्यम से समाज के लोगों को एकजुट करने तथा उनके विचारों और संघर्षों को स्मरण करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
