जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/ जालौन आगामी निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कालपी तहसीलदार आदित्य विशाल तथा नायब तहसीलदारों प्रिंस सिंह राजपूत व सूर्य कुमार ने तहसील क्षेत्र के मतदान केन्द्र के बूथों का निरीक्षण किया।क्षेत्र के मनीगंज स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, मतदाता सूची, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। ड्यूटी में बीएलओ
व मौजूद कर्मचारियों से निर्वाचक नामावली संबंधी तैयारियों की जानकारी हासिल कर आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी समीर के निर्देश के अनुरूप रविवार को तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि पात्र लोगों के हर सूरत में मतदाता सूची में शामिल किये जायें।मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया । उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
इस अवसर पर तहसीलदार आदित्य विशाल, नायब तहसीलदार प्रिंस राजपूत, सूर्यप्रकाश , बूथ लेवल एजेंट रामप्रकाश गुप्ता , बूथ प्रभारी पूनम पुरवार, कांग्रेस नेता आदित्य नगाइच समेत आमजन मौजूद रहे।
