अमित गुप्ता
उरई जालौन
उरई (जालौन) राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरणसिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएलडी रविन्द्र श्रीवास्तव उर्फ सोनू
ने कहा कि चौधरी चरणसिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनकी नीतियां आज भी देश के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए, जिन्हें देश हमेशा याद रखेगा।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरणसिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा किसान नेता बताया। कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव मिझोना, माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मोहसिन खान, जिला सचिव राघवेंद्र सोनी,जिला सचिव रामेश्वर दयाल गुवरेले, नगर अध्यक्ष माधौगढ़, आदर्श नगर डकोर, ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत नगर, एससीएसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जावेद रायन, कोच नगर अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, जिला सचिव सुमित नागर,आशीष नागर सहित दर्जनों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
