हजरत बेरी वाले बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 86वां अज़ीमुश्शान दो रोज़ा उर्स मुबारक - Aaj Tak Media

हजरत बेरी वाले बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 86वां अज़ीमुश्शान दो रोज़ा उर्स मुबारक

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

उरई (जालौन) हजरत बेरी वाले बाबा रहमतुल्लाह अलैह का 86वां अज़ीमुश्शान दो रोज़ा उर्स मुबारक 01 जून सोमवार एवं 02 जून मंगलवार को अकीदत और शानो-शौकत के साथ आयोजित किया जाएगा।

उर्स के अवसर पर शानदार मुकाबला-ए-कव्वाली का आयोजन किया गया है, जिसमें अज़ीम नाज़ा (मुंबई) एवं फैज़ान अजमेरी का मुकाबला अनीस नवाब (अहमदाबाद) एवं चांद कादरी (दिल्ली) से होगा। आयोजकों के अनुसार दोनों दिनों में देश के प्रसिद्ध कव्वाल अपनी प्रस्तुतियों से महफिल को रूहानी रंग में रंगेंगे। कार्यक्रम के चीफ कंट्रोलर एवं उर्स कमेटी के पदाधिकारी हाफिज अब्दुल जब्बार ने सभी अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उर्स की बरकत हासिल करने की अपील की है। उर्स कमेटी अध्यक्ष: अनुभव चतुर्वेदी (एडवोकेट) सभी अकीदतमंदों से कार्यक्रम में शामिल होकर उर्स की रौनक बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply