कालपी (जालौन) पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपते हुए बरार समाज के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष मिशन बुंदेलखंड सामाजिक एकता मंच के करन बरार पुत्र बनवारी लाल बरार निवासी ग्राम अटरिया ने बताया कि 6 अप्रैल की शाम 6 बजे कोंच बस स्टैंड के पीछे एक दुकान पर अपने मित्र रामबाबू बरार पुत्र रामचरण निवासी मुहल्ला राजेन्द्रनगर उरई के पास बैठा था तभी उसने फोन पर विपक्षी सुन्दर सिंह दीवान कठेरिया पुत्र प्रताप निवासी ग्राम आटा का फोन आया और बोला कि तुम्हारे पास करन है तो उन्होंने कहा कि हां है लेकिन बात बताओ क्या है परन्तु उक्त ब्यक्ति ने कुछ नहीं बताया और थोड़ी देर में अपने पांच अज्ञात साथियों के साथ उक्त जगह पर आ गया तथा एकराय होकर सार्वजनिक रूप से अपमानित करते हुए गाली-गलौज करने लगा जब उसने विरोध किया तो उक्त लोगों ने जूतों से मारपीट कर दी उक्त घटना का वीडियो साक्ष के रूप में मौजूद हैं मामले को देखकर लोग मौके पर पहुंचे जिन्होने बीच बचाओ करवाया तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये।यह भी बताया कि वहां पर खड़े हुए मानसिंह बरार, आनंद गिहार, रामबाबू बरार, अनुराधा बरार ने भी घटना को देखा है। आरोप लगाया है कि उक्त विपक्षी पूर्व में भी शोशल मीडिया पर वीडियो द्वारा प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दे चुका है जिसका साक्ष के रूप में वीडियो मौजूद है। पीड़ित करने बरार ने बताया कि वह समाज में समरसता एवं गरीब समाज के हक अधिकार के लिए गैर राजनैतिक तरीके से लगभग 15 वर्ष से बुंदेलखंड में समर्पण भाव की कार्यशैली रखता है इस घटना से बुंदेलखंड की बरार समाज आहत हुई हैं सामाजिक कार्यकर्ता का ही नहीं बल्कि पूरी बसोंड (बरार) समाज का अपमान किया गया है। पीड़ित ने उक्त दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार एसपी से लगाई है।
