अखिलेश कुमार जिला ब्यूरो जालौन
ऐट (जालौन)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना एट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कोंच के पर्यवेक्षण में थाना एट पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कोटरा रोड कस्बा एट क्षेत्र से पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तार युवक की पहचान अंकुल परिहार पुत्र धर्मेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बिलैया, थाना एट, जनपद जालौन के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 62/2025 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना एट के उपनिरीक्षक अभिषेक पौरवाल, कांस्टेबल अंकुर राय तथा कांस्टेबल अमन कुमार शामिल रहे।
