कोंच (जालौन) अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायल युबक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुहल्ला गांधी नगर स्थित एस आर पी इंटर कालेज के पास आयुष पुत्र बृज किशोर निबासी गांधी नगर अपनी मोटर साइकिल के पास अपने एक साथी के साथ खड़ा होकर बातचीत कर रहा था तभी द्रुति गति से आ रही अनियंत्रित मोटर साइकिल चालक ने आयुष के जोरदार टक्कर मार दी जिससे आयुष सड़क पर गिरकर घायल हो गया वहां से गुजर रहे राहगीरों एवं दोस्त ने आयुष को तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए उसकी हालत को स्थिर बताया वहीं टक्कर मारने के बाद मोटर साइकिल चालक मोटर साइकिल से रफूचक्कर हो।गया।
