भारतीय किसान यूनियन ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा 17 सूत्रीय मांग पत्र, - Aaj Tak Media

भारतीय किसान यूनियन ने खंड विकास अधिकारी को सौंपा 17 सूत्रीय मांग पत्र,

 

कोंच(जालौन) भारतीय किसान यूनियन की एक आवश्यक बैठक दिन सोमवार को ब्लॉक परिसर में आहूत की गई उक्त बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारी अशोक कुमार खैरी ने की इस बैठक में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया जिसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल के नेतृत्व में किसानों ने खंड विकास अधिकारी को 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की वहीं किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे धरना प्रदर्शन के लिए विवश होंगे

ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगों में अन्ना (आवारा) पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए उन्हें तत्काल सरकारी गौशालाओं में भिजवाने तथा जिन गांवों में बिजली के खंभे टूट गए हैं वहां शीघ्र नए पोल लगवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की गई है इसके साथ ही जिन पात्र गांवों में ‘नमामि गंगे’ योजना का चयन नहीं हो सका है उन्हें इस योजना में शामिल करने की बात कही गई है

ग्रामीण विकास और सफाई व्यवस्था को लेकर ग्राम पड़री में तालाब व नालियों की सफाई कराकर जल निकासी सुचारू करने तालाब से नरिया तक के नाले की सफाई कराने तथा राकेश के खेत से हरदोल लाला मंदिर तक नाले का जीर्णोद्धार कराने की मांग की गई है किसानों ने ब्लॉक के कुल तालाबों में से भरे हुए तालाबों की जानकारी सार्वजनिक करने तथा चमारी व बसोब के सरकारी तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को तत्काल हटाने की मांग भी उठाई है

क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए दाढ़ी और परैथा के बीच स्थित खैरा मंदिर की टूटी हुई पुलिया का निर्माण कराने तथा ग्राम कुबेरपुरा में होसयार खाँ के मकान से शिवकुमार कुशवाहा के मकान तक नाली व सीसी रोड बनाने का आग्रह किया गया है वहीं किसानों की आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए ओलावृष्टि अतिवृष्टि आंधी और तूफान के कारण जिन किसानों की गेहूं चना और मटर की फसलें सड़कर नष्ट हो गई हैं उन्हें तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग की गई है ऐसा न होने पर किसानों ने धरना देने की चेतावनी दी है

गरीब और पात्र परिवारों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने की मांग की गई है जिसमें विशेष रूप से रामदास (मनोरी) उमादेवी (पचीपुरा) उषा देवी (बसोब) और संगीता देवी (दाढ़ी) को आवास दिलाने की बात शामिल है इसके अलावा जिन बुजुर्ग किसानों की वृद्धा पेंशन अभी तक नहीं बनी है उनकी पेंशन तत्काल स्वीकृत करने की मांग की गई है

प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करते हुए शिकायत की गई है कि ग्राम पड़री में स्थित ग्राम सचिवालय नियमित रूप से समय पर नहीं खुलता है जिसे नियत समय पर खुलवाया जाए साथ ही ग्राम मनोरी की निवासी मीरा (पत्नी पर्वत कुशवाहा) के शौचालय का वर्ष 2023 का बकाया पैसा तुरंत भुगतान कराने तथा ग्राम मनोरी में ही कारसदेव मंदिर के पास खराब पड़े हैंडपंप को तुरंत ठीक कराने की मांग उठाई गई है अंत में ग्राम पचीपुरा के प्रधान पर सरकारी खड़ंजा उखाड़कर अपने घर ले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल और अन्य किसान नेताओं ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य ठप पड़े हैं और अधिकारी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। यदि प्रशासन ने इन सभी मांगों पर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए, तो भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक मुख्यालय पर उग्र धरना प्रदर्शन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल, चतुर सिंह पटेल सहित भारी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply