बाल बिबाह प्रतिषेध जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन - Aaj Tak Media

बाल बिबाह प्रतिषेध जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

 

कोंच (जालौन) हाटा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में दिन मंगलवार को बाल विवाह निषेध जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया उट कार्यक्रम की मुख्य तिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता रही कार्यक्रम में सामाजिक संस्था अनुरागिनी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से बाल विवाह निषेध जागरूकता गोष्ठी में बालिकाओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के प्रति जागरूक करते हुए उनके अधिकारों की विस्तृत रूप से जानकारी दी गई और बालिकाओं को सुरक्षित आत्मनिर्भर जीवन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक अतिथियों द्वारा बताया गया कि भारत सरकार ने 2030 तक बाल बिबाह समाप्त करने के उद्देश्य से बाल बिबाह मुक्त भारत अभियान शुरू किया जिसमें बाल बिबाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनों जे प्रति जागरूक कर 1098 हेल्प लाइन नम्बरों के चलते सूचना और सामुदायिक भागीदारी से बाल बिबाह को रोकने में प्रयास किया जा सकता है सरकार का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा व सशक्ति करण प्रदान करना है और इसी अभियान के तहत जिला प्रशासन पुलिस और स्थानीय एन जी ओ के साथ मिलकर ग्रामों स्कूलों में नुक्कड़ नाटक गोष्ठी रैलियां आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है क्योंकि कम उम्र में शादी से शारीरिक मानसिंक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है इस अवसर पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता भा ज पा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल गरिमा पाठक उपेंद्र सिंह राजावत उमा सैनी परवीन जादोंन कस्तूरवा प्रभारी बंदना वर्मा भूमि बिकास बैंक अध्यक्ष अमित उपाध्याय ओम प्रकाश कुशवाहा सहित तमाम छत्राये मौजूद रहीं।

 

Leave a Reply