Loading market...

आम रास्ते पर ट्रैक्टर ट्राली व जानबर बांधकर आबागमन किया बाधित

 

कोंच (जालौन) तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर सनेता निबासी राजेन्द्र सिंह पटेल दत्तक पुत्र किशुन प्रसाद ने दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल को एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम में शनिदेव के मंदिर का निर्माण हो रहा है वहां जाने के लिए एक आम रास्ता है उक्त रास्ते मे ही सूरज सिंह पुत्र धनीराम परिहार का मकान है उक्त अपने दरवाजे पर आम रास्ते पर कब्जा करके अपना ट्रैक्टर ट्राली व जानबर आदि बांधता है जिसके कारण निकलने में भारी परेशानी होती है जब गांव के लोग उक्त सूरज सिंह से अपने जानबर व बाहन हटाने को कहते है तो वह गाली गलौच कर झगड़े पर आमादा जो जाता है एवं धमकी देता है कि अगर हमारी कहीं शिकायत की तो हम किसी संगीन केस में फंसा देंगे जिससे लोग उक्त से भयभीत रहते है

राजेन्द्र सिंह पटेल ने एस डी एम से उक्त सूरज सिंह के जानबर व बाहन आम रास्ते से हटवाते हुए और यह हिदायत दी जाए कि पुनः आम रास्ते पर बाहन व जानबर न बांधे जाने की मांग की है।

 

Leave a Reply