Loading market...

पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदारों के संग बैठक कर दिए निर्देश

कोंच (जालौन) बुधवार को पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा ने ई-केवाईसी का वितरण प्रतिशत बढ़ाने, उचित दर विक्रेताओं के वितरण प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने तथा मॉडल उचित दर दुकानों की जीपीएस फोटो उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मृतक एवं शादी के बाद अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके यूनिटों को नियमानुसार निरस्त करने के निर्देश भी दिए उन्होंने कहा कि कोटेदार समय से खाद्यान्न प्राप्त कर उसका वितरण सुनिश्चित करें उचित दर दुकानों पर समस्त मानक बोर्ड प्रदर्शित किए जाएं तथा स्टॉक और बिक्री रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए पूर्ति निरीक्षक ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि ई-पॉस मशीन से आधार प्रमाणीकरण के तत्काल बाद पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न का वितरण किया जाए। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र उपभोक्ताओं तक समय से पहुंचाया जाए

Leave a Reply