प्रधान द्वारा आवासीय पट्टा आवंटन के नाम पर लिया पैसा, फिर भी नहीं हुआ पट्टा - Aaj Tak Media

प्रधान द्वारा आवासीय पट्टा आवंटन के नाम पर लिया पैसा, फिर भी नहीं हुआ पट्टा

 

अमित गुप्ता

उरई जालौन

 

माधौगण (जालौन)। विकास खंड रामपुरा की ग्राम पंचायत जगम्मनपुर में आवासीय पट्टा आवंटन के नाम पर कथित रूप से घूस लेने और धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित रामस्वरूप, गोपाल, बंटे, संध्या देवी आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ितों का आरोप है कि ग्राम पंचायत स्तर पर कुछ लोगों से आवासीय पट्टा दिलाने का झांसा देकर धनराशि ली गई, लेकिन न तो उन्हें पट्टा मिला और न ही उनकी रकम वापस की गई। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है।

शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वे व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply