कोंच (जालौन) कोतवाली पुलिस में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक नितेश कुमार अभिषेक सिंह और कांस्टेबल अभिषेक पाल मोटरसाइकिल चोर की गिरफ्तारी हेतु बताए स्थान पर पहुंच गए जिसमें जालौन रोड से नदी गांव की ओर चोर की जाने की सूचना दी गई वहीं सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम पंचानन चौराहे से लौना रोड स्थित पुलिया के पास झाड़ियां में छुपकर संदिग्ध का इंतजार करने लगी और जैसे ही एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया तो उसे दविस देकर रोक लिया और जब उसे नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम श्री प्रकाश पुत्र स्व लल्लूराम निबासी ग्राम अंडा बताया जिसकी निशानदेही पर पेंशन प्रो यू पी 92 डब्ल्यू 9729 ए डी 0823 की दो मोटर साइकिलें बरामद हुईं जिसे पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई जहां पर मुकद्दमा संख्या 75/26 धारा 303(2)/317(2)/बी एन एस में दर्ज कर विधिक कार्यवाही की।
