सीएचसी कदौरा का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण - Aaj Tak Media

सीएचसी कदौरा का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

 

अमित गुप्ता

कदौरा जालौन

 

कदौरा (जालौन) शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने एसीएमओ डॉ. के.पी. वर्मा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कदौरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, ओपीडी, डिलीवरी रूम, दवा वितरण कक्ष और मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया।

सीएमओ ने अभिलेखों की जांच की और भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी, जर्जर सड़क, उखड़ती रंगाई-पुताई और खराब टीन शेड पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अस्पताल के सभी कर्मचारियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारी से कार्य करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 

फोटो परिचय अस्पताल निरीक्षण करते सीएमओ

Leave a Reply