Loading market...

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में रिश्वतखोरी का आरोप

 

जिला संवाददाता अमित गुप्ता

कालपी जालौन

 

कालपी (जालौन)। कालपी तहसील क्षेत्र के ग्राम चुर्खी निवासी शिवदास पुत्र स्व. हरदयाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की पात्रता सूची में कथित गड़बड़ी और रिश्वतखोरी की जांच कराने की मांग की है।

शिवदास ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत चर्खी में ग्रामीण आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची सचिव व पंचायत मित्र द्वारा तैयार की गई थी। आरोप है कि कुछ अपात्र लोगों को सूची में शामिल करने तथा पात्र गरीब परिवारों के नाम काटने के लिए पंचायत मित्र द्वारा कथित रूप से 5 से 10 हजार रुपये तक लिए गए हैं।

प्रार्थना पत्र में कहा गया कि गांव के कई गरीब, दिव्यांग, बीमार और जरूरतमंद परिवार योजना के पात्र होने के बावजूद सूची से बाहर कर दिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने मामले को गरीबों के हक पर कुठाराघात बताते हुए पूरी सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिवदास ने जिलाधिकारी से मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कराने, पात्र और अपात्र लाभार्थियों की जांच करने तथा रिश्वत लेकर जोड़े गए कथित फर्जी नामों को निरस्त कर वास्तविक पात्र परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। उन्होंने दोषी पाए जाने पर सचिव व पंचायत मित्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की है।

Leave a Reply