उरई (जालौन) राजेश कुमार वर्मा सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) झाँसी सम्भाग, झाँसी के नेतृत्व में जनपद जालौन में सुरेश कुमार वरिष्ठ-सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), विनय कुमार पाण्डेय यात्रीकर/मालकर अधिकारी व यातायात पुलिस की टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर माॅडिफाइड साइलेंसर/हूटर/प्रतिबंधित हाॅर्न आदि के अभियान चलाया गया। इस कार्यवाही के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया वाहनों, विशेषकर बुलेट और स्पोर्ट्स बाइक्स को निशाने पर लिया गया। चेकिंग के दौरान वाहनों में कंपनी मानकों के विपरीत ‘आफ्टर-मार्केट’ साइलेंसर लगे पाए गए। इन सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत 09 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई व 01 वाहन को सीज किया गया।
साथ ही अन्य वाहनों के भी चालान किए गए। प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कड़ा रुख अपनाते हुए कई वाहनों केे मौके पर ही अवैध साइलेंसर निकलवाकर और उन्हें जब्त कर लिया गया। वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र या संशोधित साइलेंसर लगाना न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाता है, बल्कि यह सड़क पर अन्य चालकों का ध्यान भटकाकर दुर्घटनाओं को भी निमंत्रण देता है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी वाहन शोर संबंधी मानकों का उल्लंघन करेगा, उसके विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
