जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी, जालौन
कालपी/जालौन तहसील कालपी क्षेत्र के ग्राम बाबई में जमीन में अचानक बने गड्ढे को लेकर प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कराई। उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य के निर्देश पर नायब तहसीलदार प्रिंस सिंह राजपूत तथा राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे के चारों ओर बैरीकेडिंग कराते हुए रास्ता बंद करा दिया। साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कोई व्यक्ति अथवा पशु गड्ढे के आसपास न पहुंच सके।
तहसीलदार श्रीष कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्थान पर मिट्टी पुराव का कार्य शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह गड्ढा प्राचीन काल में अनाज भंडारण के लिए बनाए जाने वाले गड्ढों की तरह प्रतीत हो रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और गड्ढे को भरने का कार्य कराया जा रहा है।
फोटो—बाबई में जमीन में बना गड्ढा।
