बोर्ड परीक्षा की चाक चौबंद व्यबस्था निरीक्षण के लिए पहुंची एस डी एम

 

कोंच (जालौन) आगामी 18 फरबरी 2026 से बोर्ड परीक्षाएं प्रारम्भ हो रही है जिनमें नकल बिहीन परीक्षाएं कराना शासन की प्राथमिकता है ऐसे में परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर न रह जाये इसके लिए दिन सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने नगर में स्थित तीन परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने दिन सोमवार को अमर चन्द्र महेश्वरी इंटर कालेज का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची जहाँ पर कमरों में प्रकाश व्यबस्था ठीक नहीं पायी गयी जिसे जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए इसके बाद एस डी एम कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज पहुंची जहां पर सीटिंग व्यबस्था ठीक नहीं।पाई गई जिसे ठीक किये जाने के निर्देश दिए इसके बाद एस डी एम का काफिला एस आर पी इंटर कालेज पहुंचा जहां पर सभी व्यबस्थाएँ दुरुस्त पायी गयीं लेकिन साफ सफाई व्यबस्था और सुदृण किये जाने के निर्देश दिए एस डी एम ने नकल विहीन परीक्षा सम्पादित कराए जाने के लिए स्ट्रांग रूम सुरक्षा व्यबस्था सहित पेयजल शौचालय आदि छोटे छोटे बिंदुओं पर अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

Leave a Reply