कालपी (जालौन) प्रशासन की तमाम कवायत के बावजूद अवैध खनन के मामले में पूर्णता नियंत्रण नहीं हो पा रहा है उपजिलाधिकारी अमित शेखर के निर्देश पर नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कदौरा विकासखंड ग्राम तिरही में छापा मारकर अवैध खनन कर रही जेसीबी मशीन को पकड़ लिया जबकि मौके का फायदा उठाकर ट्रैक्टर को लेकर चालक भाग जाने में सफल रहे।
विदित हो कि उक्त तिरही गांव में अवैध मिट्टी का खनन करने के लिए जेसीबी मशीन तथा ट्रैक्टर जुटे हुए थे। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला क्षेत्रीय लेखपाल जितेंद्र सिंह ज्ञान भारती पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, शैलेंद्र सिंह, फतेह सिंह मौके पर पहुंच गए। टीम को देखकर मिट्टी खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मच गया मौके से टीम ने जेसीबी मशीन को पकड़ लिया तथा गल्ला मंडी कालपी के परिसर में सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। नायाब तहसीलदार के मुताबिक मौके से खनन कार्य में जुटे ट्रैक्टर भाग जाने में सफल रहे जिन्हें सर गर्मी से तलाश की जा रही है।
