अमित गुप्ता
कदौरा जालौन
कदौरा/जालौन कस्बे में मिलावट खोरों और मानक विहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है मुख्य बाजार स्थित दुकानो पर खाद्य विभाग की टीम ने औचक छापा मारा। इस कार्रवाई से कस्बे के व्यापारियों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। टीम ने दुकान में मौजूद खाद्य पदार्थों की बारीकी से जांच की और संदेह के आधार पर नमूने (सैंपल) भरकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं
शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम नगर की किराना व खाद्य प्रतिष्ठान पर धावा बोला। अचानक हुई इस छापेमारी से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर खिसकते नजर आए।
जांच टीम ने दुकान के भीतर रखे विभिन्न खाद्य पदार्थों, घी, तेल ,मसालों तथा दाल के स्टॉक की गहनता से पड़ताल की। अधिकारियों ने साफ-सफाई की व्यवस्था देखने के साथ ही सामानों की एक्सपायरी डेट और उनकी गुणवत्ता को भी परखा। घंटों चली इस मैराथन जांच के बाद टीम ने गुणवत्ता में संदेह होने पर चना दाल के नमूने सील किए। इसके बाद यही टीम ने जोल्हुपुर में मिश्रित दूध के कारोबारी के यहां से नमूने भरकर उन्हें प्रयोगशाला में भेज दिया है मुख्य खाद्य सुरक्षा अदिकारी विनोद कुमार राय ने बताया कि टीम के द्वारा कस्बे के किराना व्यवसाई की दुकान से चना दाल और जोल्हूपुर से चार मिश्रित दूध के नमूने भरे गए है जिसे जांच हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार , महेश प्रसाद , अनिल कटियार तथा कन्हैया लाल यादव मौजूद रहे सत्तारूढ़ दल और रसूखदार पृष्ठभूमि से जुड़े प्रतिष्ठान पर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे कदौरा कस्बे में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने खाद्य विभाग की इस निष्पक्ष कार्रवाई की सराहना की है
