जिला संवाददाता अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)
कालपी/जालौन स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलौली में खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए करंटयुक्त लोहे के तारों की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बिबेचना शुरू कर दी है।
उक्त ग्राम गुलौली निवासी वादी नफीस बेग पुत्र नसीर बेग ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कि 18 जुलाई को उन्होंने अपनी चार वर्षीय गाय को चरने के लिए छोड़ा था। गांव के आरोपी शेख मोहम्मद ने अपने खेत के चारों ओर लोहे के तार लगाकर उनकी सुरक्षा के लिए बिजली लाइन से अवैध रूप से कटिया डालकर उनमें करंट प्रवाहित कर रखा था। वादी के अनुसार चरते समय उसकी गाय करंटयुक्त तारों की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गाय का पोस्टमार्टम कराया गया।
कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
