पीडीए फॉर्मूला के तहत कुनबा बढ़ाने में जुटी सपा  - Aaj Tak Media

पीडीए फॉर्मूला के तहत कुनबा बढ़ाने में जुटी सपा 

 

कालपी जालौन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए फार्मूला के तहत समाजवादी का जनाधिकार बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं को आगे बढ़ाने की कवायत तेज कर दी गई है। कालपी की मूल निवासिनी एवं मिर्जापुर की पूर्व सांसद की बहन रुक्मिणी देवी को जहां सपा की महिला सभा की प्रांतीय अध्यक्ष बनाकर निषाद केवट समाज में पैट बढ़ने का काम किया है वही युवा नेत्री रश्मि पाल को आगे बढ़कर पाल बघेल एवं गडरिया समाज की महिलाओं को सपा की ओर प्रभावित करने का दायित्व सौंपा है। 2 दिन पहले नवनियुक्त महिला सपा अध्यक्ष रुक्मिणी देवी के साथ रश्मि पाल ने ग्राम गुढा शेखपुर गुढ़ा पहुंच कर पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा में माल्यार्पण करके सजातीय से मुलाकात करके सपा की नीतियों को बतलाया।

उल्लेखनीय हो कि जनपद जालौन, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, हमीरपुर आदि में निषाद एवं पाल समुदाय की जनसंख्या बहुत अधिक है। दोनों वर्ग पिछड़े वर्ग से ताल्लुक रखते हैं। कालपी विधानसभा में लगातार तीन बार पाल समाज के श्री रामपाल विधायक चुने जा चुके हैं। तथा तीन बार दूसरे नंबर पर रहे हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए समाजवादी पार्टी पिछड़े वर्ग की नीतियों के सहारे जनाधार बढ़ाने में लग गई है। 2 दिन पहले वरिष्ठ नेता अमर सिंह चंदेल, पूर्व सभासद, राम यादव, राजकुमार वाल्मीकि, नगर उपाध्यक्ष अजीत यादव आदि के साथ शेखपुर गुढ़ा, हरीगंज देवकली, गुढ़ा खास आदि जगह सपा नेत्रियों रुक्मिणी देवी ने कार्यकर्ताओं तथा सजातीयों से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा का समर्थन करने का आवाहन किया।

 

फोटो – सपा नेत्रियों रुक्मिणी देवी व रश्मि पाल के साथ पूर्व सांसद फूलन देवी की प्रतिमा

Leave a Reply