कोंच (जालौन) घटना दिन शनिवार देर शाम की है जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे राहगीरों ने तत्काल ही मानवता दिखाते हुए उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेने के बाद ट्रक चालक की तलाश में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा एट निबासी मनीष अवस्थी पुत्र बबलू अपनी स्प्लेन्सर मोटर साइकिल से शाम करीब 7 बजे रावतपुरा से अपने घर एट जा रहा था और जैसे ही वह ग्राम अंडा स्थित धन सिंह रिशालदार महाविद्यालय के नजदीक पहुंचा ही था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे मनीष सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया स्थानीय लोगो ने तुरंत ही मनीष को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच में जुट गई।
